विधायक आवास पे अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र वितरण किया गया

0
Untitled

विधायक आवास पे अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र वितरण किया गया

पलामू ज़िले के पांकी विधानसभा के विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता के नीलाम्बर पीताम्बर पुर स्तिथ मौर्या फॉर्म हाउस पे पहुंच कर विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने विधायक डॉक्टर मेहता को 22 जनवरी के दिन भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता दिया। साथहीं चुनरी देकर सम्मानित किया गया।
एवं अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र दिया।
विधायक सहित उनके कार्यकर्ताओं ने पूजित अक्षत और निमत्रण पत्र ग्रहण कर 22 जनवरी के दिन भव्य तरीके से पूजा पाठ करने की बात कही।
पांकी विधायक ने उपस्थित सभी राम भक्तो को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे वर्षों पुराना सपना अब पुरा होने जा रहे हैं 22 जनवरी को हमारे श्री राम जन्म भूमि मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है।
उस दिन हमलोग सभी अपने अपने गांव घर में दिपावली मनाएंगे वहीं हर गांव के मंदिर में भजन किर्तन का आयोजन किया जाएगा।
22 जनवरी के दिन पुरे पांकी विधानसभा सभी मंदिर परिसर में भगवान श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में भव्य दिपावली मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *