वीबी-जी राम जी योजना की निगरानी के लिए राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद का गठन जल्द
रांची: वीबी-जी राम जी योजना के बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी निगरानी के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद का गठन किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द अधिसूचना जारी होने की संभावना है।
परिषद में अधिकारियों के साथ कम से कम 15 गैर सरकारी सदस्य भी शामिल होंगे। ग्रामीण विकास मंत्री उपाध्यक्ष और योजना आयुक्त सदस्य सचिव होंगे। परिषद योजना की निगरानी, मूल्यांकन, शिकायत निवारण और वार्षिक रिपोर्ट की समीक्षा करेगी।
इसके अलावा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय संचालन समिति गठित होगी, जो योजना के तकनीकी, परिचालन और डिजिटल सिस्टम से जुड़े मामलों में मार्गदर्शन देगी। वीबी-जी राम जी अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी का प्रावधान है।

