वॉशरूम यूज करने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी बॉय, फिर महिला टेक्नीशियन के साथ की ये हरकत

0
Untitled

वॉशरूम यूज करने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी बॉय, फिर महिला टेक्नीशियन के साथ की ये हरकत

बेंगलुरु: ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाली एक महिला ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला खुलासा किया है। 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने एक प्रमुख ऑनलाइन एग्रीगेटर से खाना ऑर्डर किया था। लेकिन जो डिलीवरी बॉय उसका ऑर्डर लेकर आया था उसी ने महिला के साथ कथित तौर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट किया। यह घटना 17 मार्च की है। बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड के पास AECS लेआउट महिला का घर है। लड़की ने कहा कि यह दर्दनाक घटना तब घटी जब उसने पास के एक रेस्तरां से डोसा ऑर्डर किया था। उस वक्त शाम के करीब 6.45 बजे थे। महिला ने कहा, “अपनी विनम्रता दिखाते हुए मैंने उससे (डिलीवरी बॉय से) पूछा कि क्या वह पानी पिएंगे।” हालांकि, कुछ सेकंड बाद, उस लड़के ने फिर से उसका दरवाजा खटखटाया। महिला ने कहा, “जैसे ही मैंने दरवाजा खोला तो सामने वही 20 साल डिलीवरी बॉय खड़ा था। उसने कहा, ‘मैम क्या मैं आपका वॉशरूम इस्तेमाल कर सकता हूं? बहुत अर्जेंट है।’ मैंने उसे वॉशरूम की ओर इशारा किया। जैसे ही वह वॉशरूम से बाहर आया, मैंने उससे जाने के लिए कहा। लेकिन वह फिर से पानी मांगने लगा। मैंने उसे फिर से पानी दिया। मैंने उससे कहा कि वह दरवाजे के पास इंतजार करे मैं पानी लेकर आती हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *