उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसों पर बढ़ी चिंता, पायलट संगठन ने PM मोदी को लिखा पत्र

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार सामने आ रहे हेलीकॉप्टर हादसों ने एक बार फिर हवाई सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खासकर चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन पर सवाल उठने लगे हैं। चमोली में हुए हालिया हेलीकॉप्टर हादसे के बाद पायलटों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। संगठन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हेलीकॉप्टर संचालन से जुड़े सुरक्षा नियमों में बदलाव करने की मांग की है।

You may have missed