उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुकुंदपुर में 257 बच्चों के बीच नोटबुक का वितरण

केतार प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुकुंदपुर में शनिवार को 257 छात्र-छात्राओं के बीच नोटबुक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत मुखिया मुंगा साह उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को नोटबुक सौंपते हुए कहा कि सरकार की यह योजना गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई अब बाधित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा को आगे बढ़ाने में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने सरकार की इस पहल की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षक सुरेन्द्र ठाकुर, देवकुमार सिंह, दयाशंकर बैद्य, लता कुमारी