उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा जागरूकता आभियान चलाया गया

0
ab473765-c926-4980-bc33-89553aae23b2

उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा जागरूकता आभियान चलाया गया

गुमला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त ने बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों से पेट्रोल नहीं देने का आदेश जारी किया है। साथ ही यह भी आदेश जारी किया है कि बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले पेट्रोल पंप को दंडित किया जाएगा।

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा से संबंधित समीक्षा के क्रम में पेट्रोल पंप के लिए शनिवार से आदेश जारी करने का निर्देश दिया कि जिले के *किसी भी पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिए जाएंगे।
यदि किसी पेट्रोल पंप के द्वारा बिना हेलमेट के बाइक चालकों को पेट्रोल दिया जाएगा तो उस पेट्रोल पंप पर कारवाई एवं पेनल्टी लगाई जाएगी। इससे संबंधित गठित समिति द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा साथ ही पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जाएगा।
इसके साथ ही सड़क सुरक्षा एवं लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देशानुसार अब ड्राइविंग लाइसेंस देने से पूर्व लाइसेंस धारियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
साथ ही ड्राइविंग टेस्ट में भी अब कड़ाई बरती जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिकों का जीवन बहुमूल्य है ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार ड्रंक एण्ड ड्राइव की चेकिंग, हेलमेट चेकिंग आदि सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके अलावा उपायुक्त ने परिवहन विभाग को पिछले 5 वर्षों में हुए सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी जानकारी मांगी उन्होंने पिछले 2 वर्षों में हुए सड़क दुर्घटनाओं की जांच रिपोर्ट की मांग की एवं प्रत्येक दुर्घटना के कारण, समय एवं अन्य महत्वपूर्ण कड़ियों का डेप्थ एनालिसिस करते हुए रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही उपायुक्त ने थाना वाइज सड़क दुर्घटनाओं एवं चेकिंग आदि से संबंधित रिपोर्ट की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed