उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शोकसभा

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शोकसभा

गुमला। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के आकस्मिक निधन पर गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शोकसभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कॉलेज के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान कॉलेज परिवार ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि सभा के बाद दिवंगत मंत्री के सम्मान में महाविद्यालय की सभी कक्षाएं एवं शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित कर दी गईं।

कॉलेज परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की।