UAE ने 10 वर्षीय पासपोर्ट सेवा की लॉन्च,
यूएई पासपोर्ट प्राधिकरण ने आधिकारिक तौर पर अमीराती पासपोर्ट की वैधता को 10 साल तक बढ़ाने की घोषणा की है. पहचान, नागरिकता, सीमा शुल्क और बंदरगाह सुरक्षा (ICP) के लिए संघीय प्राधिकरण के अनुसार, यह नई सेवा सोमवार (8 जुलाई 2024) यानी आज से लागू हो गई है. यह सेवा 21 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी. अरब अमीरात में अभी तक पासपोर्ट की वैधता जारी होने की तारीख से पांच वर्ष तक थी.
खलीज टाइम्स से 26 वर्षीय अमीराती फातिमा अल बलूशी ने कहा, ‘यह इस बात का एक और उदाहरण है कि हमारे नेता हमेशा अपने नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के तरीकों की तलाश करते हैं. मैंने हाल ही में दुबई एयरपोर्ट पर 30 मिनट से भी कम समय में अपना पासपोर्ट रिन्यूअल कराया था.’
अल ऐन में रहने वाली निवासी ने बताया कि कैसे 10 साल की वैधता अवधि बढ़ने से उसे और उसके परिवार को राहत मिलेगी, क्योंकि वह कभी-कभी पासपोर्ट का रिन्यूअल कराना भूल जाती है. महिला ने कहा, ‘हम अपने व्यस्त कार्यक्रमों की वजह से कभी-कभी पासपोर्ट को समाप्ति से पहले नवीनीकृत करना भूल जाते हैं. समय सीमा बढ़ाए जाने से हमें काफी सहूलियत मिलेगी.
