त्योहारी भीड़ पर रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली के 6 प्रमुख स्टेशनों पर 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट बंद

त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, आनंद विहार टर्मिनल और आनंद विहार हॉल्ट पर 3 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई है। हालांकि, बुजुर्गों, बीमार, दिव्यांग, अशिक्षित और ऐसी महिला यात्रियों की मदद के लिए आने वाले परिजनों को उचित छूट दी जाएगी, जिन्हें सहायता की जरूरत है।