भारत में Apple की रिकॉर्ड कमाई, iPhone-Mac की मांग ऑल टाइम हाई, ग्लोबल रेवेन्यू 114.5 अरब डॉलर
ग्लोबल स्मार्टफोन बाजार में सुस्ती और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद Apple ने भारत में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने सितंबर तिमाही में भारत से अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया है। CEO जॉन टर्नस ने अर्निंग्स कॉल के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में iPhone और Mac की मांग ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है।
वहीं, Apple का ग्लोबल रेवेन्यू भी बढ़कर 114.5 अरब डॉलर यानी करीब 10.80 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 102.5 अरब डॉलर था। इस तरह सालाना आधार पर इसमें करीब 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
पूरे वित्त वर्ष के दौरान भी Apple ने रिकॉर्ड 479 अरब डॉलर यानी करीब 45 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 416 अरब डॉलर था।
हालांकि, शानदार कमाई और मजबूत मांग के बावजूद कंपनी के शेयर में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

