तरहसी प्रखंड के पसहर में शराब महंगी, ग्रामीणों ने उठाई आवाज 670 की बोतल 780 में प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली, ग्राहकों की जेब पर 110 रुपये का बोझ

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के कसमार पंचायत अंतर्गत पसहर गांव से एक बड़ी शिकायत सामने आई है। यहां स्थानीय शराब की दुकान में उपभोक्ताओं से तय मूल्य से अधिक वसूली की जा रही है।मामला पसहर स्थित सरकारी शराब की दुकान का है, जहां ग्राहकों को शराब की बोतल पर अंकित प्रिंट मूल्य 670 रुपये होने के बावजूद 780 रुपये में बेचा जा रहा है। यानी प्रति बोतल 110 रुपये अतिरिक्त वसूली की जा रही है।

ग्राहकों का कहना है कि दुकानदार प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत लेकर खुलेआम मनमानी कर रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर उन्हें धमकाया जाता है और कहा जाता है कि अगर खरीदना है तो इसी रेट पर खरीदिए, नहीं तो यहां से जाइए।“हम लोग मजदूरी करके शराब पीने आते हैं। बोतल पर 670 लिखा है लेकिन हमसे 780 लिया जाता है। पूछने पर कोई जवाब नहीं मिलता। मजबूरी में हमें महंगे दाम पर खरीदना पड़ता है।” ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि इस तरह की लूट पर तुरंत रोक लगाई जाए और संबंधित दुकान संचालक पर सख्त कार्रवाई हो। फिलहाल देखना यह होगा कि उपभोक्ताओं की जेब पर डाली जा रही इस अतिरिक्त बोझ को लेकर प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है।