ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की मौत
बोकारो जिला स्थित गोमो बड़काकाना रेल खंड के जारंगडीह रेलवे स्टेशन के समीप कोनार साइडिंग के समीप पोल संख्या 39/6 और 39/4 के बीच डाउन लाइन के नार्थ साइड में अज्ञात मालगाड़ी के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के दुल्लो उर्फ़ दयाल मंडल डबल स्टोरी जरांगडीह का बताया जाता है,घटना की सूचना मिलने पर गोमिया आर पी एफ व बोकारो थर्मल थाना से ए एस आई सत्येंद्र सिंह, बाइजून मरांडी शैलेंद्र मुर्मू दलबल के साथ पहुंचे इनके अलावा आर पी एफ के सहायक उप निरीक्षक यूके पांडे, अरुण तिवारी पहुंचे। बता दें की मृतक की पहचान जारंगडीह का दयाल मंडल के रूप में पहचान किया गया उनके घर वालों को सूचना किया गया सूचना मिलते ही उप मुखिया इम्तियाज अंसारी, ललित रजक, उनके पुत्र दिलीप मंडल मौके पर पहुंचकर शव की पहचान किया। पुत्र दिलीप मंडल ने कहा कि कल से ही मेरे पिता जी घर से निकले हुए थे इनके दिमागी हालत ठीक नहीं था। बोकारो थर्मल थाना के और आरपीएफ ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस मौके पर बोकारो थर्मल थाना सतेंद्र सिंह, बाइजून मरांडी, शैलेंद्र मुर्मू, आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक यूके पांडे, अरुण तिवारी, उप मुखिया इम्तियाज अंसारी, ललित रजक, ग्रामीण आदि उपस्थित थे।