ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ व्यक्ति की मौत।
मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी अनिल सिंह उम्र 45 वर्ष की सोमवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर अनिल सिंह लहसुनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।इसी बीच ट्रेन की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं मंगलवार की सुबह पुलिस के द्वारा शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

