ट्रैफिक जवान को ट्रक ने किया कुचलने का प्रयास

0
Untitled

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक ट्रैफिक जवान को नियमों का पालन करवाना भारी पड़ गया। एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे रौंदने की कोशिश की है। जवान ने नियम तोड़ने वाले ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी। पुलिसकर्मी फौरन हट गया और बाल-बाल बच गया। घटना के बाद जवान ने मोटरसाइकिल से वाहन का पीछा कर आरोपी ड्राइवर को पकड़ा। ट्रक को थाने में खड़ा करवाया गया है। साथ ही चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। ट्रैफिक सिपाही कुणाल झानी ने बताया कि ट्रक गुरुद्वारा के पास से रॉन्ग साइड से आ रहा था। इस वजह से उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह बगल से गाड़ी निकालकर चला गया। इसके बाद मैंने बाइक से उसका पीछा किया। ट्रैफिक जवान ने आगे कहा कि मैंने आगे वाले जवान को पॉइंट दिया और मोटरसाइकिल से उसके पीछे गया। यहां ट्रक ड्राइवर ने मुझे रौंदने की कोशिश की जिसका सीसीटीवी वीडियो भी कंट्रोल रूम में रिकॉर्ड है। घटना में मैं बाल-बाल बचा हूं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने ट्रक रोक कर उसे थाने में खड़ा करवा लिया है और ड्राइवर को पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed