“तोरपा नियोजनालय द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न—54 चयनित, 156 शॉर्टलिस्ट”
ला जनसम्पर्क कार्यालय, खूंटी
दिनांक– 21-11-2025
प्रेस विज्ञप्ति
ईमेल आईडी– dprokth@gmail.com
◆ नियोजनालय तोरपा, खूँटी द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का सफल आयोजन, 54 अभ्यर्थी चयनित, 156 शॉर्टलिस्ट।
खूँटी: श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, नियोजनालय तोरपा (खूँटी) द्वारा आज प्रखण्ड परिसर तोरपा में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों – श्री मसीह गुड़िया, अध्यक्ष जिला परिषद, खूँटी, श्री आनंद कुमार, नियोजन पदाधिकारी तोरपा (खूँटी) तथा श्री योगेश पारिक, सहायक निदेशक, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में नियोजन पदाधिकारी श्री आनंद कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए नियोजनालय की सुविधाओं, रोजगार मेलों एवं भर्ती कैंपों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को जहार नियोजन पोर्टल (jharniyojan.jharkhand.gov.in) पर पंजीकरण की प्रक्रिया एवं नियोजनालय में निःशुल्क उपलब्ध सेवाओं से अवगत कराया।
रोजगार मेला में उपस्थित अतिथियों द्वारा विभिन्न कंपनियों के स्टॉल का विधिवत निरीक्षण किया गया तथा रिक्तियों, सेवा शर्तों एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। कुछ अभ्यर्थियों को चयनित होने के उपरांत मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
इस रोजगार मेले में कुल 22 नियोजकों ने भाग लिया तथा लगभग 400 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विभिन्न कंपनियों – SIS India Limited, BILINKIT Pvt. Ltd., Seva Sahayog Security Pvt. Ltd., 2050 Health Care, Quantum Knits Pvt. Ltd. सहित अन्य नियोजकों द्वारा 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया तथा 156 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।
कार्यक्रम के अंत में नियोजन पदाधिकारी, तोरपा (खूँटी) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर रोजगार मेला का समापन किया गया। रोजगार मेला के सफल संचालन में श्री दीपक कुमार वर्मा (वाईपी) तथा नियोजनालय तोरपा एवं जिला नियोजनालय खूँटी के सभी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Team PRD,Khunti

