थीम :- सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा
कार्यक्रम:- गुड सेमेरितन एवं रह-वीर योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम
गढ़वा:– राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह -2026 के कार्यक्रम के एग्यारहवे दिन ज़िला परिवहन पधादिकारी गढ़वा के निर्देशानुसार आज जिला गढ़वा के गढ़वा सभी आम लोगो एवं चालको को सरकार द्वारा चलाये जा रहे गुड सेमेरितन एवं रह-वीर योजना* के तहत बताते हुए जागरूक किया गया । जिला सड़क सुरक्षा द्वारा गुड सेमिरिटर्न यथा नेक नागरिक बन कर इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े तथा इस योजना मे सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मानित राशि का लाभ ले, राहगीर योजना को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने हेतु बढ़ चढ़कर हिस्सा ले, हेलमेट का उपयोग सदैव करें वाहन से संबंधित सभी कागजात को दुरुस्त रखें ऐसी बहुत सारी बातों के बारे में विस्तार से बताते हुए उपस्थित सभी लोगों को पंपलेट देकर जागरूक किया गया।

