तेलोडीह पंचायत में विकास की रफ्तार तेज – मुखिया शब्बीर आलम के प्रयास से बनेगी पक्की सड़क, लोगों को मिलेगा बड़ी राहत।
तेलोडीह पंचायत में विकास की रफ्तार तेज – मुखिया शब्बीर आलम के प्रयास से बनेगी पक्की सड़क, लोगों को मिलेगा बड़ी राहत।
तेलोडीह पंचायत में अब विकास की एक नई तस्वीर उभरती दिख रही है। वर्षों से उपेक्षित और जर्जर कच्ची सड़क, जो बरसात के दिनों में ग्रामीणों के लिए मुसीबत का कारण बन जाती थी, अब जल्द ही अतीत की बात होने जा रही है। पंचायत के सक्रिय और जनहितैषी मुखिया शब्बीर आलम की पहल पर इस सड़क को पक्की (पीसीसी) सड़क में तब्दील करने का काम शुरू हो चुका है।
यह सड़क न केवल पंचायत सचिवालय तक पहुंचने का मुख्य मार्ग है, बल्कि इसी रास्ते से स्कूल, ईदगाह, फुटबॉल मैदान और कब्रिस्तान जैसे महत्वपूर्ण स्थान जुड़े हुए हैं। ऐसे में इस सड़क का निर्माण क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए राहत और सुविधा का बड़ा जरिया बनेगा।
मुखिया शब्बीर आलम ने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय अंजुमन के सदर, सेक्रेटरी, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों के सहयोग से इस योजना को धरातल पर उतारा है। करीब 4 लाख 99 हजार रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क 460 फीट लंबी और 10 फीट चौड़ी होगी, जो आने वाले समय में ग्रामीणों के आवागमन को पूरी तरह सुगम बना देगी।
ग्रामीणों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि मुखिया शब्बीर आलम लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी यह पहल पंचायत में बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम है।
तेलोडीह पंचायत में शुरू हुआ यह सड़क निर्माण कार्य न सिर्फ विकास की गवाही दे रहा है, बल्कि यह भी दिखा रहा है कि सही नेतृत्व और मजबूत इच्छाशक्ति से गांव की तस्वीर बदली जा सकती है।

