तेलोडीह पंचायत में जनसँख्या जनगणना कार्य शुरू, ग्रामीणों से सहयोग की अपील
तेलोडीह पंचायत में जनसँख्या जनगणना कार्य शुरू, ग्रामीणों से सहयोग की अपील।
गिरीडीह प्रखंड अंतर्गत तेलोडीह पंचायत में आगामी जनसंख्या जनगणना को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में गननकर्ता एवं सुपरवाइजर पंचायत भवन तेलोडीह पहुंचकर स्थानीय मुखिया शब्बीर आलम की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पूरे पंचायत क्षेत्र में जनगणना कार्य को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। गननकर्ताओं ने बताया कि यह कार्य सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सही जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसके लिए ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील की गई।
वहीं, स्थानीय मुखिया शब्बीर आलम ने भी पंचायतवासियों से जनगणना कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और हर संभव सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सही और पूर्ण जानकारी देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे क्षेत्र के विकास की योजनाएं बेहतर तरीके से बनाई जा सकें।

