तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

तेज प्रताप यादव ने केंद्र और बिहार सरकार से मामले की गंभीरता से जांच कराने और उन्हें तत्काल पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर हालात लगातार बन रहे हैं। तेज प्रताप ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।