पीएम मोदी ने ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री एक महान राजनेता थे, जिनकी राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता आज भी देश की पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाता रहेगा।