तीन दिनों से लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह। जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह निवासी 48 वर्षीय सुधीर साहू का मंगलवार शाम बैंक ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ श,व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुधीर पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे और परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत पचम्बा थाने में दर्ज कराई थी।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुछ स्थानीय लोग शौच के लिए प्रशिक्षण केंद्र के पीछे गए थे, तभी उनकी नजर पेड़ से लटके श,व पर पड़ी। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने तुरंत पचम्बा थाना को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने श,व को पेड़ से नीचे उतारकर उसकी पहचान परिवारवालों से कराई। परिजनों ने श,व की शिनाख्त सुधीर साहू के रूप में की और वे मौके पर आकर करुन विलाप करने लगे।
पचम्बा थाना ने श,व को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारम्भिक तौर पर परिजन किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौ,त का कारण स्पष्ट हो सकेगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल ट्रैसिंग सहित अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

You may have missed