E20 पेट्रोल पर उठे सवालों के बीच नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- नुकसान का एक भी उदाहरण दिखाइए

देशभर में E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि इससे गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है और इंजन पर भी असर पड़ सकता है। लेकिन अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए आलोचकों को खुली चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास ऐसा एक भी उदाहरण है, जिसमें E20 पेट्रोल की वजह से किसी कार को नुकसान हुआ हो, तो वह सामने लाकर दिखाए।

You may have missed