स्वतंत्रता संग्राम के नायक थे सुभाष चंद्र बोस:-अविनाश देव

स्वतंत्रता संग्राम के नायक थे सुभाष चंद्र बोस:-अविनाश देव
मेदिनीनगर । नावाटोली स्थित संत मरियम स्कूल के छात्रावास परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से पुष्पांजली अर्पित करके नेताजी को नमन किया।

उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । आजाद हिंद फौज का गठन करके युवाओं को राष्ट्रभक्ति की ओर प्रेरित करते हुए इन्होंने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए । तत्कालीन समृद्ध भारत के निर्माण में इनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा।
मौके पर सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

You may have missed