स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, पलामू पुलिस लाइन स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, पलामू पुलिस लाइन स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

पलामू जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। सुबह 9 बजे मुख्य ध्वजारोहण होगा। समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को परेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

निरीक्षण के दौरान डीसी और एसपी ने परेड को बेहतर बनाने को लेकर जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने समारोह के दिन सभी संबंधित लोगों को समय पर उपस्थित रहने और आवश्यक एहतियात बरतने को कहा। उन्होंने पलामूवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आम लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।