पलामू की शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग, खड़कपुर स्कूल को प्लस-टू बनाने पर हुई चर्चा

पलामू की शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग, खड़कपुर स्कूल को प्लस-टू बनाने पर हुई चर्चा

पलामू हरिहरगंज में सांसद प्रतिनिधि सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षा विभाग के डायरेक्टर राजेश प्रसाद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पलामू की लचर शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की और क्षेत्र की शैक्षणिक समस्याओं से अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान हरिहरगंज प्रखंड की खड़कपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खड़कपुर को प्लस-टू विद्यालय में परिवर्तित करने की मांग रखी गई। राजीव रंजन ने कहा कि विद्यालय को प्लस-टू का दर्जा मिलने से आसपास के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।