स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

0
2a4a5434-25fa-4353-977a-2454369ac25e

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन
बालूमाथ प्रखंड कार्यालय की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जिसका नेतृत्व बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने किया आयोजित रैली में प्रखंड कर्मी एवं ग्रामीण शामिल हुए ।रैली प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलकर बालूमाथ शहीद चौक होते हुए पुनः प्रखंड कार्यालय पहुंचा ।रैली में शामिल लोगों ने हाथों में बैनर एवं पोस्टर टांग रखा हुआ था। जिसमें विभिन्न स्लोगन लिखा हुआ था ।जैसे निष्पक्ष एवं प्रलोभन मुक्त चुनाव हर नागरिक की जिम्मेवारी सहित कई स्लोगन शामिल था ।मौके पर बोलते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उराँव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए स्वीप मतदाता जागरूकता का आयोजन किया गया है ।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वोट देना सबों की जिम्मेवारी है ।जिससे आप एक अच्छी सरकार चुन सकते हैं ।मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीष पांडे,पीएम आवास समन्वयक आशीष केसरी एवं जेएसएलपीएस के महिला समूह की महिलाएं साहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *