स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान ग्रामीण 2025 में झारखंड में गिरिडीह रहा अव्वल
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान ग्रामीण 2025 में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं सभी गिरिडीहवासी, पूरे राज्य में गिरिडीह अव्वल।
मौसम की परवाह किए बिना, हमारी ग्रामीण महिलाएं आगे बढ़कर न केवल सर्वेक्षण मे अपना योगदान दे रही हैं।
आइए हम सिटीजन फीडबैक ऐप के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में भाग लेकर अपने-अपने गांव की स्वच्छता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने में योगदान दें।
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण का फीडबैक सभी सरकारी गैर सरकारी कर्मीयों को दिया गया है।
पेयजल स्वछता विभाग से जलसहियाओं ने युद्व स्तर पर ग्रामीणों के घर घर जाकर स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का फीडबैक दिलवाने का काम की है बुजुर्ग और दिव्यांग दंपति ने भी स्वछता पर अपनी राय देकर गिरिडीह को पूरे झारखंड में अव्वल लाने का काम किया है।

