सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह के विद्यार्थियों ने लहराया परचम; डिप्लोमा पंचम सेमेस्टर सत्र 2022-25 का परीक्षा फल घोषित
सिविल विभाग के रोहित ओरांव बने कॉलेज टॉपर
प्रत्येक वर्ष की भाँति सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सत्र 2022-25 के तृतीय वर्ष(पंचम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी अपना परचम लहराया। सत्र 2022-25 में कुल 137 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।
जिसका शत-प्रतिशत परिणाम घोषित हुआ।
इस उपलक्ष्य पर संस्थान के निदेशक डॉ बिजय सिंह जी ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य ही कड़ी मेहनत और रोजगार दिलाकर विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनाना।
इलेट्रिकल विभाग में कुल 49 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें 02 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन,24 विद्यार्थियों ने फर्स्ट क्लास मार्क्स हासिल किया।इलेक्ट्रिकल ब्रांच की पलक कुमारी ने 78.88 % अंक लाकर ब्रान्च टॉपर का खिताब हासिल किया। राजेंद्र कुमार ने 76.25% अंक लाकर द्वितीय तथा बिकाश रजक ने 71.38% अंक लाकर तृतीय स्थान हासिल किया।
सिविल विभाग में कुल 32 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 03 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन मार्क्स हासिल किया ,20 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीज़न अंक हासिल की।सिविल ब्रांच में रोहित ओरांव ने 83.13% अंक लाकर ब्रांच टॉपर के साथ साथ कॉलेज टॉपर का भी खिताब हासिल की।कल्पना ओरांव ने 75.13% अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा खुशबू भगत ने 75% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मैकेनिकल विभाग में कुल 56 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 02 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन मार्क्स हासिल किया और 39 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीज़न अंक हासिल की।
मैकेनिकल ब्रांच में अजय मंड़ल ने 75.38% अंक लाकर ब्रांच टॉपर का खिताब हासिल किया। आदित्य कुमार राणा ने 75.13% अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा अम्मार खालिद ने 72.88% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया
