स्थानांतरित थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि की विदाई सह सम्मान समारोह का थाना परीसर में आयोजन
स्थानांतरित थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि की विदाई सह सम्मान समारोह का थाना परीसर में आयोजन,
धुरकी ,शुक्रवार की देर शाम में धुरकी थाने के सभागार में स्थांतरित थाना प्रभारी सन्तोष कुमार रवि का धुरकी थाना पुलिस परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का अयोजन किया गया। इसके पहले थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने एएसआई शैलेन्द्र कुमार यादव को प्रभारी का अपना चार्ज दिया। गौरतलब हो कि गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय द्वारा थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि को थाने में लंबित मामलों एवं थाने क्षेत्र में अपराध पर अंकुश एवं शांति बेहतर एवं उत्कृष्ट कार्य प्रणाली को लेकर बिरसा मुंडा स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया था। सम्मान समारोह में थाना प्रभारी के अलावे तीन अन्य पुलिस कर्मी विपिन कुमार वर्मा, सोनू कुमार, बबलू मरांडी धुरकी थाना पुलिस परिवार एवं समाजसेवी जनप्रतिनिधियों द्वारा फूल माला, बुके व शाल अंगवस्त्र देकर विदाई दी गई। मौके पर संतोष कुमार रवि ने कहा कि धुरकी थाना को कभी नहीं भूल पाएंगे, यहां के लोग हमेशा याद आएंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल पर चर्चा करते हुए कहा कि धुरकी एवं सगमा 13 पंचायत क्षेत्र के लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर यहां शांति व्यवस्था कायम रखने तथा अपराध पर अंकुश लगाने में सहयोग मिला जो कभी भी भुलने कि बात नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस विभाग में आना जाना लगा रहता है लेकिन एक याद ही मन को विचलित कर देती है, कम समय में लोगों से लगाव रिश्ते को चाह कर भी नहीं भूल पायेंगे, जो भी शब्द कहूं कम होगी। मैं उसे शब्दों से बयां नहीं कर पाऊंगा। उन्होंने थाने के मुंशी बबलू मरांडी के स्थानांतरण पर यह भी बताया कि थाने का अगर कोई धूरी हैं तो वह थाने का मुंशी होते हैं। वह बैल गाड़ी के पहिए की तरह होते हैं। वहीं मुंशी बबलू मरांडी ने कहा
कार्यकाल सराहनीय रहा है जो कभी भुलाया नही जा सकता
सम्मान समारोह में धुरकी थाना पुलिस परिवार प्रभारी थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार यादव, एएसआई यामन कांडूला, सहायक पुलिस अविनाश कुमार द्विवेदी, समाजसेवी श्याम किशोर विश्वकर्मा, कुदुश अंसारी, नन्द कुमार मेहता, विवेक सिंह, भाजपा नेता मंगल यादव, संतोष पासवान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
