सशस्त्र सीमा बल 35वीं वाहिनी गिरिडीह द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस” पर विशेष वृक्षारोपण अभियान

0
1d93aaeb-02c3-4b9f-8e5e-1fb82aa6c8a6

सशस्त्र सीमा बल 35वीं वाहिनी गिरिडीह द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस” पर विशेष वृक्षारोपण अभियान

गिरिडीह:- दिनांक 05.06.2024 को “विश्व पर्यावरण दिवस” पर 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गिरिडीह के प्रांगण में तथा इस वाहिनी की सभी समवायों के कार्यक्षेत्र मे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन श्री मनोरंजन कुमार पाण्डेय, कमांडेंट 35वीं वाहिनी के नेतृत्व में किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रमेश कुमार, द्वितीय- कमान-अधिकारी व मुख्य अतिथि श्री शिव नाथ साव, मुखिया महेश लुंडी, पंचायत, दुमका के द्वारा वाहिनी परिसर में पौधा रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सभी समवाय के द्वारा वृक्षारोपण अभियान का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमे वाहिनी तथा सभी समवाय के द्वारा लगभग 600 पौधे का रोपित किया गया I

इसके साथ ही आज से वृहद् वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया । इस वाहिनी को वर्ष 2024 के दौरान गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कुल 10000 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है I
वृक्षारोपण कायर्क्रम के दौरान श्री पी.एल. शर्मा, उप कमांडेंट, श्री संजय प्रसाद उप कमांडेंट, उप निरीक्षक पियुश सिंह, झारखण्ड पुलिस, श्री विकास कुमार केशरी, शाखा प्रबंधक SBI बदडीहा एवं स्थानीय जनता के साथ साथ भारी मात्रा में बल कार्मिक उपस्थित रहे । समवाय प्रभारियों के द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनता को पौधों के महत्व के बारे में तथा वृक्षों द्वारा अनवरत मुफ्त प्रदान की जाने वाली प्राण वायु के महत्व के बारे में जानकरी प्रदान की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *