सरसोत गांव से दो अवैध देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
सरसोत गांव से अवैध दो देसी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
छतरपुर:पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की गुप्त सूचना के आधार पर एक लड़का के पास अवैध दो देसी काटा है इस संबंध में पुलिस के द्वारा एक छापेमारी टीम का गठन किया गया और विधिवत कार्रवाई की गई जिसमें अभय राज उर्फ लड्डू उम्र 19 वर्षीय पिता उपेंद्र साव सरसोत, हरिहरगंज थाना जिला पलामू को गिरफ्तार किया गया जिसके निशानदेही पर अलग-अलग दो स्थान से अवैध देसी कट्टा बरामद की गई। छतरपुर डीएसपी प्रशांत कुमार ने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने कांड दर्ज कर अभय राज उर्फ लड्डू पिता उपेंद्र साव एक अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया अभय राज उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेजा जा रहा है एक अज्ञात के तलाश कर रही है पुलिस, छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक कुमार सौरव और पुलिस बल रहे।


