सरकारी भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में CID की बड़ी कार्रवाई, अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार
सरकारी भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में CID की बड़ी कार्रवाई, अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची। झारखंड की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित फर्जीवाड़े की जांच कर रही CID ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। गिरिडीह में पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुष्मिता तिवारी और सगे भाई अक्षय तिवारी को गिरफ्तार कर रांची लाया गया।
दोनों पर JPSC और JSSC-CGL परीक्षा में कथित रूप से अवैध तरीके से सफलता हासिल करने के आरोप हैं। मामले में CID द्वारा JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से भी पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले JSSC मुख्यालय और JPSC से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो चुकी है। पूर्व JPSC अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते समेत कई लोग CID की जांच के दायरे में हैं। अब तक मामले में 22 लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है। मुख्य आरोपी अभय तिवारी पर कथित तौर पर 13 वर्षों में 12 सरकारी प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने का भी आरोप है। CID पूरे मामले में परीक्षा प्रक्रिया, अभ्यर्थियों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है।

