MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में JMM महिला मोर्चा, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में JMM महिला मोर्चा, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

गिरिडीह। केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में JMM महिला मोर्चा की बैठक मंगलवार को गिरिडीह जिला कार्यालय में हुई। बैठक का नेतृत्व प्रमिला कुमारी ने किया। महिला नेताओं ने विधेयक को झारखंड की खनिज संपदा और स्थानीय लोगों के अधिकारों के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की तथा चरणबद्ध राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की।

बैठक में महिला नेताओं ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा से मिलने वाला राजस्व राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके अधिकारों में किसी भी तरह की कटौती स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। नेताओं ने कहा कि झारखंड अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा और केंद्र सरकार को विधेयक वापस लेना होगा। JMM की ओर से 20 अगस्त को रांची में विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में मेयर प्रमिला मेहरा, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रमिला कुमारी, आशा देवी, प्रीति भास्कर, अंजली मुर्मू, पूजा मुर्मू, निखत प्रवीण, तमन्ना प्रवीण, रोशन आरा, डोली कुमारी, कुसुम कुमारी, सोनी कुमारी, विरमा देवी, सावित्री देवी और ज्योति कुमारी समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।