सरदार पटेल जयंती पर भाजपा गढ़वा मनाएगी राष्ट्रीय एकता दिवस
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने बताया कि 31 अक्टूबर को देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा गढ़वा द्वारा रण फाॅर युनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर दिन शुक्रवार को 11 बजे दिन में भाजपा गढ़वा द्वारा टाऊन हॉल के पास गोविंद हाईस्कूल के मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा। एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम गृह मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश आजाद होने के बाद देश को एकता के सुत्र में बांधकर बचाने का काम किया था। ऐसे राष्ट्रभक्त देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे। उन्होंने कहा कि रण फाॅर युनिटी कार्यक्रम आयोजित कर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा।

