स्मार्ट फोन सिटी के लक्की ड्रॉ में बरमसिया के प्रियांशु रंजन ने जीती वाशिंग मशीन
स्मार्ट फोन सिटी के लक्की ड्रॉ में बरमसिया के प्रियांशु रंजन ने जीती वाशिंग मशीन
गिरिडीह शहर के बीबीसी रोड स्थित प्रसिद्ध मोबाइल प्रतिष्ठान स्मार्ट फोन सिटी में मेगा लक्की ड्रॉ का आयोजन किया गया। इस बार की भाग्यशाली विजेता बरमसिया के प्रियांशु रंजन रहे, जिन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में एक आकर्षक वाशिंग मशीन प्रदान की गई।
इस अवसर पर स्मार्ट फोन सिटी के संचालक मोहित कुमार ने ग्राहकों से मिल रहे अपार स्नेह और समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के इसी उत्साह को देखते हुए इस विशेष ऑफर को आगे भी लाते रहेंगे ।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगला मेगा लक्की ड्रॉ कुछ कुछ त्यौहारों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें ग्राहकों के पास फिर से शानदार इनाम जीतने का मौका होगा।
स्मार्ट फोन सिटी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए इस तरह के आकर्षक ऑफर्स और लक्की ड्रॉ का आयोजन करता रहता है, जिसे लेकर ग्राहकों में भी खासा उत्साह देखने को मिलता है।

