सलूजा गोल्ड मिलीमीटर्स में नन्हे बच्चों के लिए ‘क्विज प्रतियोगिता’ का शानदार आयोजन
सलूजा गोल्ड मिलीमीटर्स में नन्हे बच्चों के लिए ‘क्विज प्रतियोगिता’ का शानदार आयोजन
गिरिडीह स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल (SGIS) में 5 मई 2026 को प्री-प्राइमरी (नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी) के नन्हे बच्चों के लिए एक विशेष क्विज प्रतियोगिता (Quiz Competition 2026) का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पचंबा स्थित ‘एसजीआईएस मिलीमीटर्स’ (SGIS Millimeters) परिसर में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास जगाना और उनके ज्ञान को खेल-खेल में बढ़ाना था। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के सामान्य ज्ञान और मानसिक कौशल को बढ़ाना था।
इस प्रतियोगिता को व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया ताकि बच्चों में ज्ञान के साथ साथ क्विज प्रतियोगिता के फॉर्मेट से भी अवगत कराय जा सके।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों से उनकी आयु के अनुसार सरल और रोचक सवाल पूछे गए, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रंगों, फलों, जानवरों और कविताओं से जुड़े रोचक सवाल पूछे गए। नन्हे प्रतिभागियों ने बड़े ही उत्साह और आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए। विद्यालय के वेशभूषा में सजे बच्चों की चपलता ने सबका मन मोह लिया। जीते गए प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की बतौर अतिथि निर्देशिका रमनप्रीत कौर , प्राचार्या ममता शर्मा , सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर रूपा मुद्रा ने किया। बच्चों के मनोबल को बढ़ने व उनका का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से अतिथिगण इस परियोगिता के अंत तक मौजूद रही।
विद्यालय की निर्देशक रामंपर्रेट कौर ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास और सीखने की ललक बढ़ती है। वहीँ ,विद्यालय के प्रबंध निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की इस तरह के आयोजनों से बच्चों में सोचने, समझने और खुद को अभिव्यक्त करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास (Holistic Development) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

