स्लग – मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का जन-महाभियोग, खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
स्लग – मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का जन-महाभियोग, खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
एंकर – मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर देश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। INDIA गठबंधन की ओर से उनके खिलाफ प्रतीकात्मक जन-महाभियोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग करते हुए लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों पर गंभीर सवाल उठाए।
वीओ 1 – कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि देश में नागरिकों के वोट देने का अधिकार गंभीर खतरे में है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव और स्वतंत्र चुनाव आयोग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वीओ 2 – खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के निर्देशों पर काम कर रहा है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग भी की। INDIA गठबंधन ने इस प्रतीकात्मक जन-महाभियोग के जरिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
वीओ 3 – इस कार्यक्रम के जरिए विपक्ष ने चुनाव आयोग की कार्यशैली को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की है। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है। अब देखना होगा कि विपक्ष के इन आरोपों और मांगों पर केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

