स्लग – 3 नवंबर के भाजपा कार्यक्रम को लेकर पीरटांड़ में बैठक, अमर बाउरी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
स्लग – 3 नवंबर के भाजपा कार्यक्रम को लेकर पीरटांड़ में बैठक, अमर बाउरी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
एंकर – गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत कठवारा में आगामी 3 नवंबर को आयोजित होने वाले भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी को लेकर भाजपा की ओर से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा की और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
वीओ 1 – बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, पूर्व मेयर सुनील पासवान, मनोज साहू, देवराज समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में 3 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
वीओ 2 – इस दौरान अमर बाउरी ने कार्यकर्ताओं से हेमंत सरकार के कार्यकाल से असंतुष्ट लोगों तक पहुंचने और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने की अपील की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा इस आयोजन के जरिए राज्य सरकार की नीतियों और कार्यशैली को लेकर जनता के बीच अपनी बात रखने की तैयारी में है।
वीओ 3 – राजनीतिक दृष्टिकोण से पीरटांड़ में आयोजित यह बैठक भाजपा की आगामी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। 3 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं की सक्रियता से साफ है कि पार्टी इस आयोजन को बड़े जनसंपर्क अभियान के रूप में देख रही है। अब देखना होगा कि भाजपा का यह कार्यक्रम कितना सफल होता है और इसमें कितनी जनभागीदारी देखने को मिलती है।

