स्कॉलर बीएड काॅलेज में रंगोली के हुनर में साथ मना हिंदी दिवस

0
91520fed-5caf-47d6-baa8-92a615ad5d23

स्कॉलर बीएड काॅलेज में रंगोली के हुनर में साथ मना हिंदी दिवस

हमारे इतिहास, संस्कृति और पहचान का अटूट हिस्सा है हिंदी : डॉ. शालिनी

प्रशिक्षुओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर बताया हिंदी का महत्व

गिरिडीह : हिन्दी दिवस के अवसर पर शनिवार को स्कॉलर बी एड कॉलेज गिरिडीह में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने अपना हुनर दिखाया। प्रशिक्षुओं ने हिंदी की महत्ता को दर्शाते हुए काफी उत्साह के साथ अपनी सहभागिता करते हुए काफी आकर्षक रंगोली बनायी।

रंगोली के माध्यम से यह संदेश दिया कि निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. शालिनी खोवाला ने कहा कि हमारी संस्कृति की पहचान है हिंदी, आदर और मान है हिंदी। हमारे देश की गौरव भाषा, एक उत्कृष्ट अहसास है हिंदी। डॉ. शालिनी ने कहा कि 14 सितंबर हमें हिंदी भाषा के महत्व और इसकी समृद्ध विरासत की याद दिलाता है। यह एहसास कराता है कि हिंदी हमारे इतिहास, संस्कृति और हमारी पहचान का अटूट हिस्सा है। यह वो भाषा है, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज की आधुनिक तकनीकी दुनिया तक, हर दौर में हमारी अभिव्यक्ति को सशक्त किया है। हिंदी ने हमें एकजुट किया है। चाहे वह साहित्य के माध्यम से हो, संगीत हो या अन्य कोई भी माध्यम हो। उन्होंने सभी को हिंदी दिवस की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *