सकारात्मक सोच, ऊर्जा और पूरी लगन के साथ बच्चों को पढ़ाए शिक्षक :-अविनाश देव

सकारात्मक सोच, ऊर्जा और पूरी लगन के साथ बच्चों को पढ़ाए शिक्षक :-अविनाश देव

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। संत मरियम स्कूल प्रबन्धन ने शनिवार को नए सत्र के मद्देनजर शिक्षकों के साथ संगोष्ठी का आयोजन रेड़मा स्थित जयश्री होटल में किया । कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की पूरी टीम के साथ सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
संगोष्ठी को संबोधित करते चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि सभी शिक्षक देश के कर्णधार है। शिक्षकों के मेहनत के बदौलत ही विद्यार्थी बेहतर करते है। अतः आप सभी विद्यालय के प्रति सदैव सकारात्मक सोच रखे। पूरी ऊर्जा और लगन के साथ बच्चों को बेहतर तथ्य देने का प्रयास करें। आपकी मेहनत और सही सोच को विद्यालय सदैव अग्रसारित करेगा। विभिन्न विधाओं के पारंगत शिक्षक विद्यालय में मौजूद है । इनके साथ ही पलामू के छात्रों के उच्च प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में आने वाली पस्थितियों को समझते हुए संत मरियम स्कूल ने बेहतर शैक्षणिक संस्थान मेंटर्स एड्यूसर्व के साथ एसआईपी किया है ताकि पलामू के छात्र भी नीट , जेईई जैसी कठिन परीक्षाओं में पलामू का परचम लहरा सके।

आगे अविनाश देव ने विद्यालय को प्रगति पथ पर अग्रसर करने के लिए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

मीटिंग को प्राचार्य कुमार आदर्श,उप प्राचार्य एसबी साहा, संत मरियम किड्स स्कूल चैनपुर के निदेशक आनंद कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया।

You may have missed