सियालदह–आसनसोल इंटरसिटी सुपरफास्ट का विस्तार न्यू गिरिडीह होते हुए कोडरमा तक करने की मांग

सियालदह–आसनसोल इंटरसिटी सुपरफास्ट का विस्तार न्यू गिरिडीह होते हुए कोडरमा तक करने की मांग

ईस्टर्न रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य मुकेश जालान ने महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे को पत्र लिखकर ट्रेन सं. 12383/84 सियालदह–आसनसोल इंटरसिटी सुपरफास्ट का विस्तार न्यू गिरिडीह होते हुए कोडरमा तक करने की मांग रखी है।

उन्होंने कहा कि इस विस्तार से गिरिडीह, जमुआ और धनवार क्षेत्र के यात्रियों को पहली बार कोलकाता के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी। आज तक आसनसोल मंडल अधीन गिरिडीह रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं चली है, जो इस बड़े औद्योगिक और स्वास्थ्य केंद्र के लिए गंभीर कमी है।

श्री जालान ने सुझाव दिया कि ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर और वातानुकूलित कोच लगाए जाएँ ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में इस ट्रेन का रखरखाव आसनसोल में किया जा रहा है, जबकि इसे सियालदह में कराया जा सकता है क्योंकि ट्रेन वहाँ 6 घंटे से अधिक खड़ी रहती है। इस व्यवस्था से ट्रेन को आसनसोल के बाद मधुपुर, न्यू गिरिडीह होते हुए कोडरमा तक बढ़ाना और वापसी में चलाना पूरी तरह संभव है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस ट्रेन का विस्तार न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, रोजगार और रेलवे राजस्व में भी सकारात्मक वृद्धि करेगा।

You may have missed