सिहोडीह-सिरसिया में ‘अंबर रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ, महापौर समेत कई गणमान्य रहे मौजूद
सिहोडीह सिरसिया में ‘अंबर’ रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, महापौर प्रमिला मेहरा, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह , सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव समेत कई गणमान्य रहे मौजूद
गिरिडीह के सिहोडीह सिरसिया में नए ‘अंबर रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ हुआ। रेस्टोरेंट का उद्घाटन महापौर प्रमिला मेहरा, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह और मधु शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने रेस्टोरेंट संचालक को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शुभारंभ समारोह में पहुंचे अतिथियों ने अंबर रेस्टोरेंट के परिसर का जायजा लिया और संचालक को बेहतर सेवा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संचालक की ओर से बताया गया कि रेस्टोरेंट में ग्राहकों को बेहतर माहौल के साथ स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
मौके पर संचालक राजेश शर्मा, रमन राय, मुक्तेश्वर प्रसाद, बबलू राय, शशि पाठक, सीए पीके दत्त, रुद्रकांत लाल दास, प्रेम यादव जेएमएम महानगर जिला अध्यक्ष रॉकी सिंह, टुन्ना सिंह डब्लू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

