सिहोडीह में ‘रेखा मेडिकेयर’ का शुभारंभ, दवाओं पर मिलेगी 10–15% तक छूट
गिरिडीह। शहर के सिहोडीह में मंगलवार को “रेखा मेडिकेयर” मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला मेहरा और जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर दुकान का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के अवसर पर संचालक अभिषेक कुमार करण ने बताया कि उनकी दुकान में सभी प्रकार की दवाइयां बाजार भाव से सस्ती व उच्च गुणवत्ता वाली उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि स्टोर पर नियमित तौर पर सभी दवाओं पर 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी, ताकि क्षेत्र की जनता को आर्थिक राहत मिल सके।
महापौर प्रमिला मेहरा तथा जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने संचालक को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सिहोडीह क्षेत्र के लोगों को इस सुविधा से लाभ होगा और स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा। उन्होंने दुकानदार को सफलता व उज्जवल भविष्य की कामना की।
उद्घाटन समारोह में मुखिया लक्ष्मण महतो, सुशील वर्मा, महादेव महतो, गोपाल प्रसाद वर्मा, सुरेश प्रसाद वर्मा, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, आनंद कुमार सहित शहर व आसपास के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने नए मेडिकल स्टोर के खुलने पर प्रसन्नता जताई और संचालक को बधाई दी गई।

