श्रीरामपुर स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय गादी श्रीरामपुर में अभिभावक शिक्षक बैठक सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिरीडीह सदर प्रखंड प्रमुख पूनम देवी और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य डोली कुमारी ने कार्यक्रम को विधिवत शुभारभ किया और शिक्षक और अभिभावक से संवाद किया ,इस दौरान शिक्षको के द्वारा जनप्रतिनिधि से मांग किया गया कि इस विद्यालय का बाउंड्रीवाल और शौचालय का निर्माण बहुत जरूरी है । और विद्यायल के विकास और छात्र ,शिक्षक, और अभिभावक के बीच अच्छा समन्वय बना रहे जिस से छात्रों को लाभ मिल सके इस विषय में भी चर्चा किया गया । इस दौरान छात्रों के द्वारा सबसे पहले स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और कुछ संस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया साथ ही 9वि और 10वि में अच्छा प्रदर्शन करने वाले और विद्यालय में अच्छी उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्रों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया । इसके अलावा कार्यक्रम में उप प्रमुख कुमार सौरव , भाजपा नेता सह जिप सदस्य प्रतिनिधि रंजीत कुमार राय , विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य एलिजाबेथ मुर्मू ,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुमन राय , मुखिया कंचन देवी , पंचायत समिति सदस्य सुभांकर गुप्ता ,उप मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार , पंचायत समिति के प्रतिनिधि अनिल राय , 20सूत्री के पूर्व अध्यक्ष प्रधान मुर्मू , राजेश गुप्ता , शिक्षक सुधांशु शरण ,दीपक देव , संजय कुमार ,गोपाल रजक ,बबलू यादव , अनु आर्या और अभिभावक गण ,छात्र,छात्रा और पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण भी उपस्थित थे ।

You may have missed