श्री श्याम मंदिर में दादी परिवार ने किया श्री राणी सती जी का मंगल पाठ महोत्सव का आयोजन

श्री श्याम मंदिर में दादी परिवार ने किया श्री राणी सती जी का मंगल पाठ महोत्सव का आयोजन
हैदराबाद से आए कथावाचक के संगीतमय भजनों पर झूमे श्रद्धालु
झांकियों के माध्यम से दादी जी के जीवनी की की प्रस्तुति, भक्त हुए भाव विहिल
गिरिडीह:- पुराने साल के विदाई और नए साल के आगमन के मौके पर गुरुवार को दादी परिवार के द्वारा शहर के आईसीआर रोड स्थित श्याम मंदिर में श्री राणी सती दादी का 12वां मंगल पाठ महोत्सव मनाया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान हैदराबाद से आए प्रसिद्ध पाठ वाचक प्रियंका गुप्ता एवं रिया शर्मा के द्वारा संगीतमय मंगल पाठ की प्रस्तुति की गई। जिसमें 401 महिलाओं शामिल हुई और संयुक्त रूप से मंगल पाठ किया। वहीं नृत्य नाटिका द्वारा श्री रानी सती दादी जी की पूर्ण जीवनी को भाव नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र नृत्य नाटिका चुनरी उत्सव, दादी जी का श्रृंगार, राम आएंगे उत्सव रहा। वहीं भक्तों के द्वारा जहां श्री रानी सती दादी 56 भोग व सवामणी का भोग लगाया गया। वहीं 31 भक्तों को लॉटरी द्वारा दादी जी का खजाना दिया गया। इस दौरान पवन चूड़ीवाला के द्वारा दादीजी का ज्योत प्रज्वलित किया गया।
मौके पर प्रियंका गुप्ता ने अपनी सहयोगी के साथ जब दादी ने लियो अवतार, बधाई सारे भक्तां ने, झूमो नाचो गाओ सारा संसार पेश किया। तो नृत्य नाटिका मंडली ने भी भजनों की इस रसवर्षा के बीच अपने झांकिया को पेश किया। इस मौके पर दादी परिवार के सदस्यों द्वारा राणी सती दादी का भव्य और आर्कषक दरबार सजाया गया था।
मंगल पाठ को सफल बनाने में दिलीप बगेड़िया, पीयूष मुसद्दी, अनिल अग्रवाल, विशाल पिलानिया, सुरज टिबड़ेवाल, आकाश दधीच, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, रीतेश मोदी, सचिन केडिया, आलोक जैन, अतुल शर्मा, चिराग जैन, अजय बगेड़िया, सुमित सारस्वत, सुमित भूदोलिया की सराहनीय भूमिका रही।