श्री श्री दुर्गा बाड़ी में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित

लोहरदगा : श्री श्री दुर्गा बाड़ी पवारगंज मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के लिए आवश्यक बैठक रखी गई थी कार्यकारी अध्यक्ष देवाशीष कार की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में दुर्गा पूजा अच्छी तरह से मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मौके पर सचिव तापस रॉय ने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्षों से और अच्छी तरह हर्षौल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सप्तमी,अष्टमी एवं नवमी में महाप्रसाद(भंडारा) का आयोजन भी किया जाएगा मौके पर श्री श्री दुर्गा बाड़ी के कार्यकारी अध्यक्ष देवाशीष कार, कुमेद रंजन दत्ता, भास्कर दासगुप्ता,देवाशीष घोष, आर एन रॉय (टाका मामा) नीमाई चन्द्र दास,सुजीत सिंह महापात्रा, सागर दास, अजीत डे, मनोज डे, अरुण दास, प्रवीर दत्ता,सुदेब दत्ता, समित डे,दीनबंधु डे, सोमनाथ दत्ता, शौर्यदीप दत्ता, राज डे, राहुल डे एवं मंदिर के पुरोहित सहित कई लोग उपस्थित थे।

You may have missed