श्री श्री 108 चैती दुर्गा मंडप,रातबहियार,यज्ञस्थल प्रांगण में शिव पार्वती मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ उत्सव मनाया गया

श्री श्री 108 चैती दुर्गा मंडप,रातबहियार,यज्ञस्थल प्रांगण में शिव पार्वती मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ उत्सव मनाया गया

रातबहियार,गांडेय, गिरिडीह:- मां पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिक और नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। श्री श्री 108 चैती दुर्गा मंडप,रातबहियार,यज्ञस्थल प्रांगण में शिव पार्वती मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ उत्सव मनाया गया . रातबहियार स्थित उसरी नदी से 101 महिलाओं ने कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर में स्थापित किया।

श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। प्रकाश यादव,विकास यादव,राम लखन यादव,अजीत यादव,जितेंद्र,अभय,शंकर,विजय आदि भक्तगण आयोजन में शामिल हो कर यज्ञ को सफल बनाने में योगदान दिया।

You may have missed