श्री गोपाल गौशाला मेला का भव्य उद्घाटन
मुख्य अतिथि राजीव रंजन, अध्यक्ष झारखंड राज्य गौ सेवा आयोग , विशिष्ट अतिथि श्रीकांत यशवंत विष्पुते अनुमंडल पदाधिकारी सह अध्यक्ष श्री गोपाल गौशाला,सलूजा गोल्ड के डायरेक्टर सरदार अमरजीत सिंह सलूजा, जिला पशुपालन पदाधिकारी,दिलीप कुमार रजक,स्कॉलर बी एड कॉलेज की प्रिंसिपल शालिनी खोवाला, सतीश केडिया, प्रदीप डोकानियां, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश खैतान, सुदीप कुमार दीप प्रज्वलित कर श्री गोपाल गौशाला मेला का उद्घाटन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे बच्चे, कोलकाता से आए राधे श्याम ग्रुप कलाकार भागीरथ द्वारा गंगा मैया का धरती पर आगमन, गंगा उत्पति सहित कई मनमोहक भक्ति गीत संगीत प्रस्तुत किया गया।

