श्रावणी मेले में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 68.5 किलो मिलावटी पेड़ा और 11 किलो छोला नष्ट

राजकीय श्रावणी मेला 2026 में खाद्य सुरक्षा विभाग ने देवघर के लक्ष्मी चौक, शिवगंगा और आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 68.5 किलो मिलावटी पेड़ा और 11 किलो छोला नष्ट कराया गया।
जांच में रितेश कुमार के यहां 8 किलो छोला, विशाल चाट बर्गर से 2 लीटर चटनी और अजीत कुमार के यहां 6 किलो पेड़ा नष्ट किया गया। कई पेड़ा भंडारों और भोजनालयों की भी जांच की गई। महावीर पेड़ा भंडार से दो नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि वैशाली होटल को FSSAI लाइसेंस में सुधार का निर्देश दिया गया।
बिना लाइसेंस इलायची फैक्ट्री बंद
संजीव बलियासे इलायची फैक्ट्री में गंदगी और वैध FSSAI लाइसेंस नहीं मिलने पर काम बंद कराया गया। विभाग ने साफ-सफाई, उचित भंडारण और लाइसेंस लेने के बाद ही संचालन शुरू करने का निर्देश दिया। विभाग ने कहा कि मेले में मिलावट और बिना लाइसेंस कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।