श्रावणी मेला 2026: मेला अवधि में शराब दुकानें, बार और रेस्तरां रहेंगे बंद
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत मेला क्षेत्र में स्थित सभी खुदरा उत्पाद दुकानों (शराब दुकानों), बार एवं रेस्तरां को मेले की पूरी अवधि के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश दिनांक 30.07.2026 (मेला शुभारम्भ) से दिनांक 28.08.2026 (मेला समापन) तक प्रभावी रहेगा।

